पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक-स्टेशन का उद्घाटन

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। स्टेशन भवन को कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत के अनुसार बनाया गया है। यह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन की सौगात मिल रही है। यह एलिवेटेड ट्रैक न सिर्फ ट्रैफिक समस्या हल करेगा बल्कि शहर की सूरत भी बदलेगा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को थानेसर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व नए स्टेशन भवन का विस्तृत निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी के ट्रायल, टिकटघर, सीटिंग व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड किया गया है। इससे 5 बड़े फाटकों पर लगने वाले जाम से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नई लाइन पर रेलगाड़ी का ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है। नए स्टेशन पर अत्याधुनिक टिकटघर, वेटिंग हॉल, सीटिंग व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद कुरुक्षेत्र से नई ट्रेनों का संचालन भी शुरू होगा। इससे श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को बहुत सुविधा होगी। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को पांच रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।