कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) : आगामी 15 जुलाई बुधवार को शिव मन्दिर कुरुक्षेत्र के गांव धुराला में षडदर्शन साधुसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।
षडदर्शन साधुसमाज के संगठन महामंत्री संत सुनील दास, कुरुक्षेत्र अध्यक्ष महंत जनार्दन दास ने बताया कि गांव अढोनी शिव मन्दिर के महंत योगिराज गिरि को गांव के एक व्यक्ति जो धर्म बदल कर दरगाह पर रहता है और मन्दिर के अत्यंत वृद्ध महंत योगिराज गिरि पर जानलेवा हमला किया और टांगें तोड़ी। प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उस पर कारवाही की। संत समाज ने प्रशासन की तुरंत कार्यवाही को उचित ठहराया।
भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ना हो इस संदर्भ को लेकर प्रातः 11 बजे सन्यासी प्रयागपुरी नागा बाबा आश्रम श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा शिव मन्दिर धुराला में बैठक आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के संत महात्मा भाग लेंगे।