नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह आज दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यालय पर रोचक निरीक्षण करने पहुंचे वहां उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं की कार्य प्रणाली और कार्य को देखते हुए उनकी प्रशंसा की कहा कि दिल्ली में अनुसूचित जाति मोर्चा बड़ी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य कर रहा है मुझे यह देखकर बड़ी खुशी हो रही है अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता एक संघटनात्मक कार्यों को लेकर बड़ी ही मेहनत में ईमानदारी से कार्य कर रहा है मोर्चे के पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं को जिस भी मिशन पर पार्टी लगती है वह अपनी ईमानदारी एवं जिम्मेवारी के साथ अपने कार्य को करता है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अधिवक्ता लाजपत राय कार्यालय मंत्री सुमेश लिलोठिया, मंत्री लीला बहन, मीडिया शह प्रभारी गुरु जी राजू चंदेल, हेमंत धनवाड़िया, रिपु दमन, शिव टॉक रीना ,सहित सभी पदाधिकारी ने अपने राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉक्टर भोला सिंह का भव्य स्वागत किया और मार्गदर्शन के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद किया