निस्वार्थ भाव से की गई सेवा और सहयोग कभी व्यर्थ नहीं जाता है

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) :  निस्वार्थ भाव से की गई सेवा और सहयोग कभी व्यर्थ नहीं जाता है। सेवा एवं सहयोग से आत्मसंतोष के साथ पुण्य भी मिलता है। 

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पदाधिकारियों कुलवंत गर्ग एवं नवीन बंसल ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करने से जो आंतरिक खुशी और मानसिक शांति मिलती है, उसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आप किसी के काम आते हैं तो वह लोग आपके प्रति आजीवन कृतज्ञ रहते हैं। इससे मजबूत और आत्मीय सदाचारी संबंधों का निर्माण होता है।

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में शुक्रवार को डिंपल गर्ग एवं अशोक गर्ग द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यात्रियों, राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के अवसर पर कुलवंत गर्ग, गौरव मित्तल, नवीन बंसल, सुरेश गोयल, अमित रोहिला, विनोद गर्ग (पप्पू) सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आयोजकों द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से किए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकता और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।