सत्यापन मतदाता सूची व डिजिटलीकरण का कार्य 67% पूरा टीम के साथ मतदाता गणना प्रपत्र और डिजिटलीकरण के कार्य में लाएं तेजी

पंचकूला: एसडीएम व ईआरओ श्री संयम गर्ग ने एसडीएम कार्यालय कालका में आज विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने को लेकर बीएलए 1 के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होने सभी से आपसी तालमेल कर एसआईआर के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची व डिजिटलीकरण का कार्य तय समय में पूरा हो सके।

उन्होने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन मतदाता सूची व डिजिटलीकरण का कार्य लगभग 67% किया जा चुका है ओर 1200 से अधिक मतदाताओं वाले 7 मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव चुनाव कमीशन को भेज दिया गया है। उन्होंने सुपरवाइजर, बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र के बीएलए के साथ मिलजुलकर गणना प्रपत्र भरने के कार्य व डिजिटलीकरन का कार्य ओर तेजी से पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि बीएलए अपने क्षेत्र के मतदाताओं से भली-भांति परिचित होते हैं। उन्हें यह जानकारी रहती है कि कौन-सा व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं, किस मतदाता का निधन हो चुका है अथवा कौन स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुका है। ऐसी जानकारी बीएलओ को उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को अद्यतन किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।

ईआरओ ने मतदाताओं से अपील की कि वे फार्म भरने के लिए अपने बीएलओ की मदद लें व सुपरवाईजर्स व बीएलओ व बीएलए को सहयोग करें व ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची समय पर तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित अथवा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद मतदाताओं की संख्या के आधार पर मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन किया जाएगा।

इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार अजय राठी, चुनाव कानूनगो कुलदीप सिंह सहित सभी बीएलए 1 मौजूद थे।