कुरुक्षेत्र: अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व पुलिस अधिकारी श्री गुलजार सिंह को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) का जिला अध्यक्ष, कुरुक्षेत्र नियुक्त किया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गुलजार सिंह अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश सचिव मास्टर सुरजवान जी, प्रमुख समाजसेवी श्री राजपाल जी, श्री महिपाल जी तथा श्री विकास जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थितजनों ने श्री गुलजार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।