कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : सतगुरु श्री कबीर साहेब जी के 629वें राज्य स्तरीय पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 2 जुलाई 2026 को कुरुक्षेत्र में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 3 बजे गीता ज्ञान संस्थान, कुरुक्षेत्र के सभागार में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जय नारायण खटक प्रधान ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में भाईचारे, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं प्रबुद्ध वर्गों के लोग भाग लेंगे और संत कबीर साहेब के विचारों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों ने सभी समाजों, संस्थाओं एवं नागरिकों से सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के आयोजन में जय नारायण खटक प्रधान श्री कबीर धाणक धापक समाज धर्मशाला सभा (रजि.) एवं विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा।