एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के बड़े भाई और भाजयुमो नेता रोहित चहल के पिता के निधन पर दी सांत्वना, बोले- समाज ने एक सादगीपूर्ण व्यक्तित्व खो दिया

नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के बड़े भाई तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल के पिता स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

नितिन नवीन दिवंगत नरेश चौधरी चहल के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल ने अपनी सादगी, सामाजिक सरोकार और सेवा भाव से समाज में विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस अवसर पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल सहित धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय नरेश चौधरी चहल का गुरुवार को वृंदावन में हृदयाघात के कारण 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।