गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : Gurugram में स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान महिलाओं पर की गई विवादित “370 की बिरयानी” टिप्पणी के मामले में आरोपियों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। National Commission for Women ने कॉमेडियन Praneet More और वेब डेवलपर Himanshu Jangra की माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
सोमवार देर शाम गुरुग्राम के एसीपी Vishnu Prasad दोनों आरोपियों को लेकर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष Vijaya Kishore Rahatkar ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक सामग्री को कॉमेडी के नाम पर बढ़ावा देना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।
आयोग ने इस मामले में तीनों आरोपियों—प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और Madhur Virli—को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं।
एसीपी विष्णु प्रसाद ने बताया कि पुलिस को 22 जून को आयोग की ओर से आरोपियों को पेश करने के निर्देश मिले थे, जिसके बाद सभी को समय पर नोटिस देकर पेश किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में DLF Phase-2 Police Station में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच जारी है।