बठिंडा (Narendra Singh Danu) : Bathinda में सोमवार देर रात वार्ड नंबर 47 स्थित हैनीमैन होम्योपैथिक क्लीनिक पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हमले का निशाना बना यह क्लीनिक भाजपा नेता और समाजसेवी Dr. Tarsem Garg का है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी हाल ही में नगर निगम चुनाव में Bharatiya Janata Party की उम्मीदवार रही थीं। खास बात यह है कि क्लीनिक के ठीक सामने Rashtriya Swayamsevak Sangh का केंद्र भी स्थित है।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंककर फरार हो गए। क्लीनिक के कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी Dr. Jyoti Yadav, एसपी सिटी Narendra Singh, सीआईए टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान की कोशिश तेज कर दी है।
डॉ. तरसेम गर्ग ने कहा कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है और यह घटना डराने-धमकाने की कोशिश हो सकती है। वहीं पुलिस ने थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।