लुधियाना (Narendra Singh Danu): Bharatiya Janata Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने Ludhiana में उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर पंजाब के औद्योगिक भविष्य को लेकर चर्चा की। बैठक में नए निवेश, रोजगार सृजन और उद्योगों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में Kewal Singh Dhillon और Tarun Chugh भी मौजूद रहे। उद्योगपतियों ने बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित औद्योगिक माहौल, आसान व्यापारिक नीतियां, बिजली व्यवस्था, टैक्स सुधार और कुशल श्रमिकों की उपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए।
नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा पंजाब में उद्योगों को बेहतर और सुरक्षित माहौल देने के लिए विशेष योजना तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि एक समय पंजाब देश के मजबूत औद्योगिक राज्यों में शामिल था, लेकिन अब उद्योगपति कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब में उद्योगों को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर बनेंगे। वहीं, केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में सुशासन, शांति और आर्थिक समृद्धि बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में पंजाब के उद्योगपतियों की भूमिका बेहद अहम होगी।