मंगोलिया और दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग बढ़ाने पर रहेगा फोकस, एस. जयशंकर की यात्रा अहम

नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : विदेश मंत्री S. Jaishankar 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर 22 और 23 जून को मंगोलिया का दौरा करेंगे, जहां वे मंगोलियाई नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और अपनी समकक्ष विदेश मंत्री Battsetseg Batmunkh के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

इसके बाद विदेश मंत्री 24 और 25 जून को दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस दौरान वे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री Cho Hyun के साथ बातचीत करेंगे।

यात्रा के दौरान जयशंकर 25 जून को जेजू में आयोजित ‘जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी’ में मुख्य भाषण भी देंगे।

इस दौरे को दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।