पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : गांव बापौली बड़ी चौपाल में मेट्रो हॉस्पिटल दिल्ली द्वारा बापौली के वरिष्ट समाजसेवी विनोद रावल उर्फ बिटटू और राजू रावल के सहयोग से हृदय रोग, हड्डी रोग व पेट के रोगियों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 170 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई, तथा निशुल्क दवाईया भी दी गई। जिसमें बड़ी संखया में मरीजों ने चिकित्सा का लाभ लिया ।
इस दौरान कैंप में सहयोग कर्ता वरिष्ट समाजसेवी विनोद रावल उर्फ बिटटू और राजू रावल ने बताया कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए हमने तीसरा कैंप लगाया है और आने वाले भविष्य में भी हम इसी प्रकार के कैंपों का आयोजन करते रहेंगे । ग्रामीण क्षेत्र में कुछ ऐसे मरीज है , जो बड़े अस्पताल में अपना उपचार नहीं करवा सकते ।इसलिए हमने यह फैसला किया है कि हम ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े हॉस्पिटलों के डॉक्टर को गांव में लेकर आएंगे और कैंप लगा करके ग्रामीणों का निशुल्क इलाज कराएंगे बिगडती जीवनशैली और अस्वास्यिकर खान-पान के कारण अनेक बिमारियां मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा हैं।
समय रहते इससे बचाव को लेकर इस तरह के कैंपों में स्वास्थ्य जांच कराएं ताकि बिमारियों से बचाव व भविष्य में आने वाली बिमारियों से समय रहते सुरक्षित रह सकें। और रावल ने कहा कि हम सभी में ऐसे समाजसेवी कार्यो में निस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिएं। इस अवसर पर ड़ा अरुण गुलाटी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कहा कि शिविर में 170 से अधिक मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार, सुझाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बृजपाल,समाजसेवी विनोद रावल, एडवोकेट प्रमोद, सोमपाल रावल, डॉक्टर रामबीर रावल,कल्याण रावल, राजबीर रावल, मनोज, संजय, प्रीतम, जयकुमार, दीपक अनिल, रामकुमार आदि अनेक मौजूद रहे।