प्रदेशभर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम, लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

जयपुर (Narendra Singh Danu): Jaipur समेत पूरे राजस्थान में 12वें International Yoga Day के अवसर पर शनिवार को बड़े स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह SMS Stadium के इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहां सैकड़ों योग साधकों, पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों और आमजन ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राज्यपाल Haribhau Bagde, सांसद मंजू शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री Premchand Bairwa समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सुबह 6 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों—अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल, आमेर किला और जंतर-मंतर—पर भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां हजारों लोगों ने भाग लिया।

इन आयोजनों में स्कूल-कॉलेजों के छात्र, एनसीसी, पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। राज्यपाल ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाते हुए इसे स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली का आधार बताया।

वहीं, Jodhpur में सम्राट अशोक उद्यान में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि Bhilwara में बारिश की आशंका के चलते कार्यक्रम स्थल बदलकर शांति भवन में किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।