मध्य प्रदेश में विकास का नया दौर, आज मिलेंगी दो बड़ी योजनाएं

भोपाल (Narendra Singh Danu) : मध्यप्रदेश में शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal Khattar शनिवार को राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी पहल
इंदौर जिले के सांवेर में Pradhan Mantri Awas Yojana Urban के अंतर्गत 42 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों को 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की आवास स्वीकृतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही 38 हजार से अधिक परिवारों को उनके नए पक्के मकानों में गृह-प्रवेश भी कराया जाएगा।

इंदौर-उज्जैन फोर-लेन परियोजना का भूमि पूजन
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 2,935 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 48.10 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क परियोजना का भी भूमि पूजन करेंगे।

यह परियोजना क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात सुगमता और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।