कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब एससी विभाग की कार्यकारी चेयरपर्सन यामिनी गोमर की ओर से की गई

हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : जिला कांग्रेस कार्यालय, हुशियारपुर में पंजाब एससी विभाग द्वारा सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जनकल्याण हेतु समर्पित नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस औपचारिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब एससी विभाग की कार्यकारी चेयरपर्सन श्रीमती यामिनी गोमर ने की। समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को लड्डू वितरित किए गए तथा उपस्थितजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

समारोह में पंजाब एससी विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय संगठनात्मक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से कार्यक्रम में श्री सोढी बडियाल (जनरल सचिव, पंजाब), श्री बलविंदर बिट्टू (जिला अध्यक्ष), श्री दविंदर सिंह (सचिव, पंजाब), श्री सुरिंदर पाल सिंह (ब्लॉक चेयरमैन) तथा श्री हंस राज (शहरी चेयरमैन) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।