काठमांडू में आयोजित बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला में पत्रकारिता, समाजसेवा और भारत-नेपाल के मानवीय रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नेपाल की प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नगर समिति उपाध्यक्ष सन्दीप बस्नेत मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला प्रेस क्लब सोनीपत के अध्यक्ष राजेश कुमार खत्री ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘देव नमन’ परंपरा के साथ हुआ।

सोनीपत : बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और भारत-नेपाल के मानवीय रिश्तों को मजबूती देने का संदेश दे गई। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नेपाल की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘देव नमन’ की परंपरा के साथ हुआ।

काठमांडू में आयोजित बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला में नगर समिति के उपाध्यक्ष सन्दीप बस्नेत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पवन बंसल ने ‘देव नमन’ की परंपरा के साथ उनका अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला प्रेस क्लब सोनीपत, हरियाणा के अध्यक्ष राजेश कुमार खत्री ने की।
इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा, खेल और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ज़िला प्रेस क्लब सोनीपत के महासचिव सुखबीर सैनी, सह-सचिव हरीश भोरिया, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर वशिष्ट और उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने क्लब की गतिविधियों और उद्देश्यों से अतिथियों को अवगत कराया तथा उनका स्वागत किया।

नगर समिति के उपाध्यक्ष सन्दीप बस्नेत ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत से आए पत्रकारों ने नेपाल की प्रतिभाओं और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को उनके क्षेत्र में पहुंचकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाने के साथ समाज के अन्य लोगों को भी सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी-कोच एवं समाजसेवी अशोक खडका वरिष्ठ अतिथि तथा उमेश विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट विष्णु खत्री, ताइक्वांडो खिलाड़ी रेन्जी चौलागाईं, ताइक्वांडो खिलाड़ी कोशिन चौलागाईं, शिक्षक विश्वास अर्याल, चंदिका रायमाझी और शिलापोस्ट मीडिया नेटवर्क के मुख्य संपादक बटुराज गिरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।