सूरत (Narendra Singh Danu) : गुजरात के तीन बड़े शहर—सूरत, जामनगर और वडोदरा—में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महानगर पालिका कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।
सबसे पहले जामनगर महानगर पालिका को धमकी मिली, जिसके बाद तुरंत भवन खाली कराया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।
इसके बाद वडोदरा और सूरत में भी इसी तरह की धमकियां मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सूरत में निगम भवन, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई।
हालांकि, अब तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
👉 सूरत साइबर क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरे ई-मेल किसने और कहां से भेजे।
फिलहाल सभी तीनों शहरों में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।