पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित मोब नाइट क्लब के बाहर अलसुबह सड़क हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दोस्त बॉबी परमानंद के साथ क्लब आया था। कथित तौर पर बाहर निकलते समय क्रेटा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। हादसे में हिमांशु के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और दाएं पैर में फ्रैक्चर बताया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंचकूला : सेक्टर-5 स्थित मोब नाइट क्लब के बाहर देर रात एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हिमांशु पुत्र रविंद्र कुमार निवासी मोरीगेट, मनीमाजरा अपने दोस्त बॉबी परमानंद के साथ क्लब में पार्टी करने आया था।

पार्टी खत्म होने के बाद अल सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच जब दोनों क्लब से बाहर निकले तो कथित तौर पर एक क्रेटा गाड़ी ने हिमांशु को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गाड़ी का नंबर *PB10KM6897* बताया गया है।

हादसे में हिमांशु के बाएं पैर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दाएं पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उसके दोस्त बॉबी ने एक अन्य वाहन चालक की मदद से घायल हिमांशु को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी और चालक की पहचान तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।