होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि मान सरकार ने पंजाब की आर्थिकता को बुरी तरह नहस -तहस कर दिया गया। 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के समय पंजाब पर 2 .82 लाख करोड़ का कर्ज़ा था जो कि 70 साल में पंजाब के ऊपर चढ़ा था । विधानसभा चुनावों से पहले आप सुप्रिमों केजरीवाल तथा भगवंत मान धड़ाधड़ गरंटियां घोषित कर रहे थे तो यह भी बता रहे थे कि उनकी सरकार आने पर 54 हज़ार करोड़ की अतिरिक्त सलाना आय अर्जित की जायगी। जिसमे 34 हज़ार करोड़ भृष्टाचार दूर करके तथा 20 हज़ार करोड़ सलाना अवैध माइनिंग बंद करके अर्जित किए जायगे।
उन्होंने कहा कि अपने वादे के उल्ट आम आदमी पार्टी सरकार बंनने के बाद पंजाब का कर्ज़ा लगपग दुगना होने जा रहा है। चालू वित्त वर्ष में ही दो बार 28 हजार करोड़ तथा 25 हज़ार करोड़ पंजाब सरकार अतिरिक्त कर्ज़ा ले चुकी है तथा आज 1000 करोड़ रु की राशि का कर्ज़ा लेने जा रही है यानि 2 महीने में पंजाब सरकार नया 63 हज़ार करोड़ कर्ज़ा ले चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे न होने के कारण विकास रुका हुआ है तथा सरकारी कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में दिक्कत आ रही है। जो भी विकास के काम हो रहे है। वह केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए फंड से हो रहे है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार 5400 रु की अतिरिक्त रकम अपने कहे मुताबिक नहीं अर्जित कर रही तो इसका मतलब साफ है कि भृष्टाचार तथा अवैध माइनिंग में रिकार्ड तोड़ बृद्वि हुई है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विदाइगी से पहले आने वाली सरकारों के लिए मान सरकार पंजाब के सिर पर कर्ज़े का भारी बोझ छोड़ कर भविष्य के लिए पंजाब की आर्थिकता को पूरी तरह नहस -तहस करने पर तुली हुई है।