एसडीएम कंवलजीत सिंह द्वारा बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण

होशियारपुर (दलीजीत अजनोहा) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (SIR) अभियान के तहत आज एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बी.एल.ओ.ज़) और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण स्कूल ऑफ एमीनेस, दसूहा में करवाया गया।

इस अवसर पर एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह ने बी.एल.ओ.ज़ को-वोटर सूचियों के SIR के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की पुष्टि करने, नए उपयुक्त मतदाताओं का पंजीकरण कराने, मृतक तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के विवरण अपडेट करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सारा कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने बी.एल.ओ.ज़ को निर्देश दिए कि वे हर योग्य नागरिक तक पहुँच सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण के दौरान बी.एल.ओ.ज़ के सवालों के समाधान भी किए गए तथा चुनावी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिंह, यशपाल, इलेक्शन इंचार्ज प्रदीप राजू, सिकन्दर सिंह, बलजीत सिंह तथा अन्य मास्टर उपस्थित थे।