जनहित समिति (रजि.) पटियाला की ओर से बारादरी गार्डन स्थित प्रभात परवाना हॉल में सामाजिक कल्याण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद कन्याओं को विवाह सामग्री और नकद सहायता दी गई। तीन स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस जमा करवाई गई, जबकि चार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मासिक राशन उपलब्ध करवाया गया। गीतांजलि एवं श्री आर्ट्स ने भी कपड़े भेंट किए।

पटियाला : जनहित समिति (रजि.) पटियाला की ओर से बारादरी गार्डन स्थित प्रभात परवाना हॉल में सामाजिक कल्याण समारोह आयोजित किया गया। समिति के प्रधान एस.के. गौतम और महासचिव विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद कन्याओं, विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि ई. बी.के. बिंदल, पूर्व निदेशक पीएसपीसीएल, ने जरूरतमंद कन्याओं को विवाह के लिए बर्तनों के सेट, सूट और नकद सहायता दी। गीतांजलि एवं श्री आर्ट्स की ओर से भी कपड़े भेंट किए गए। समिति ने तीन स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस जमा करवाई, जबकि चार परिवारों को मासिक राशन उपलब्ध करवाया।

महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि समिति अब तक 275 से अधिक निशुल्क मेडिकल कैंप और 75 से अधिक रक्तदान कैंप लगा चुकी है। पांच एम्बुलेंस के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को सहायता दी गई है, जबकि 30 हजार से अधिक बच्चों को फीस, स्कॉलरशिप और स्टेशनरी के रूप में मदद पहुंचाई गई है।

संस्थापक सदस्य अनिल कुमार भारती और भूपिंदर सिंह ने बताया कि गांव रायपुर मंडला में बेसहारा मरीजों के लिए *‘जनहित अपना घर आश्रम’* खोला जा रहा है, जहां इलाज के साथ रहने, भोजन और कपड़ों की व्यवस्था भी की जाएगी।