होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के पूर्व विधायक व ठेकेदार सरिंदर सिंह भुलेवाक (राठां) ने बीत इलाके के सीनियर अकाली नेता अवतार सिंह नालोवाल के घर बीत सर्कल के अकाली कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कहा कि अकाली भाजपा सरकार के शासनकाल में बीत इलाके की बड़ी समस्याओं के स्थायी सुधार हेतु कई काम करवाए गए थे। इनमें डल्लेवाल में 66 के.वी. बिजली ग्रिड का निर्माण, बीनेवाल (झुग्गियां )में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण, झूंगियों से श्री खुरालगढ़ साहिब तक 18 फुट चौड़ा सड़क का निर्माण, खुरालगढ़ साहिब में गुरु रविदास महाराज जी की स्मारक का निर्माण शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बीत इलाके के गांवों में पीने के पानी की योजनाएं, सिंचाई के लिए गहरे ट्यूबवेल, स्कूलों और गांवों के विकास के लिए अनुदान भी दिए गए थे। परंतु अफसोस की बात यह है कि उसके बाद पंजाब में बनी दोनों सरकारों ने बीत इलाके की समस्याओं को हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार ने बीट इलाके को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
अंत में उन्होंने बीत इलाके के अकाली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाया जाए ताकि बीट इलाके के विकास के लिए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाई जा सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह नानोवाल, जत्थेदार योगा सिंह इब्राहिमपुर, बीत जत्थेदार जगदेव सिंह मानसोंवाल, पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा, भाग सिंह खराली, पूर्व सरपंच मंगत सिंह दयाल, जसबीर सिंह (युवा आगू), अजे खेपड चौधरी, तरसेम किसान, चौधरी जय चंद कटारियां, बीनेवाल के सतनाम सिंह पन्नू सहित बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता मौजूद थे।