होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : हर वर्ष की तरह शर्मा परिवार व भगतों की टोली बस्सी ख़्वाजू की तरफ़ से 57वीं बस यात्रा ग़रीब निवास से शाहतलाई के लिए रवाना हुई। अश्वनी शर्मा छोटा ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों को रवाना हुए हैं। जोकि दर्शन करके 15 जून को वापिस होशियारपुर पहुँचेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए लंगर, रहने की व्यवस्था संस्था की और से फ्री में की जाएगी। इस अवसर पर पवन शर्मा, वरुण शर्मा, शंकर, रिंकु, लवली, टोनी, राजू, बॉबी, कल्याण, अमित गुप्ता, रमन कुमार, राकेश, कृष्ण लाल(काका), भारत भूषण वर्मा, राजीव पटियाल, अरुण, रोहित अबरोल, प्रज्वल, मोहित शर्मा, मनीष शर्मा, दर्शन लाल, लव, अरमान, वनीत, रोहन, दलीप यादव, अभि शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जी के जयकारे लगाते हुए यात्रा के लिए रवाना हुए।