पानीपत (निर्मल सिंह) : श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी एवं सिख मिशनरी कालेज ( रजि ) के सहयोग से गांव बोहली में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन गुरुमुखी व गुरसिखी की सिखलाई का श्री गुरुद्वारा साहिब बोहली में सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न किया गया।
गुरुमुखी और गुरसिखी के होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान स पूर्ण सिंह श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोहली ने की। और मंच का संचालन सैकटरी स कश्मीर सिंह भुल्लर ने किया।
गांव बोहली में वार्षिक स्तर का गुरुमुखी और गुरसिखी सिखलाई कार्यक्रम 30 मई से आरम्भ होकर कर 14 जून 2026 तक संचालित किया गया। सिखलाई के दौरान श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की ओर से छात्र छात्राओं को निःशुल्क पैन कापियां व जरूरी सामान दिया गया।
गुरुमुखी और गुरसिखी को लेकर होने वाले आयोजित पाठ्यक्रम में कार्यक्रम 50 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा उपरांत पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ए और बी गुरप में परीक्षा परिणाम घोषित किए।
सर्वप्रथम ( ए) गुरप से प्रथम स्थान अमरजीत सिंह, द्वितीय स्थान नैतिक और तृतीय स्थान दिव्य ने हासिल किया।
(बी ) गुरप में प्रथम स्थान मन्नत प्रीत सिंह, द्वितीय स्थान नवजोत सिंह व तृतीय स्थान जीविका ने हासिल किया।
कार्यक्रम के संपन्न होने पर श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाबी टीचर व श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी के स्टाफ को सरोपा पहनाकर तहदिल से धन्यवाद किया। और श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी व सिख मिशनरी कालेज (रजि) मैनेजमेंट की सराहना की।
पंजाबी टीचर स हरि सिमरन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की ओर से जिले भर में लगभग 22 केंद्रों पर गुरुमुखी और गुरसिखी की सिखलाई की कक्षाएं आयोजित की जा रही है। जिसमें 80 से अधिक पंजाबी के टीचर परोपकार के कार्य में निष्काम भाव से सेवा कर रहे हैं। और बच्चों को पंजाबी भाषा सिखा रहे हैं । और गुरु पंथ के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं।
गुरुमुखी और गुरसिखी के सटीफिकेट वितरण के अवसर पर पंजाबी टीचर अमृत सिंह, हरसिमरन सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।