कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : भारतीय रेड क्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डा. सुनील कुमार तथा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विश्राम कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रही जिला रैड शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शनि मंदिर उमरी , जिला कारागार कुरुक्षेत्र, पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र, व ग्राम पंचायत बिहोली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया । इन शिविरों में लगभग 125 यूनिट एकत्रित किया गया ।
उन्होंने कहा कि एक अन्य कार्यक्रम में रैड क्रॉस भवन कुरुक्षेत्र के अंदर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाली अनेकों संस्थाओं व स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया, जिससे मेहर चंद मेहंदीरता चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लाइब्रेरी,जन सहयोग हेल्प हेल्प एंड हेल्प ,संत निरंकारी मिशन ,सर्व समाज कल्याण सेवा समिति, यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी, झांसा ,महादेव ब्लड सेवा ,मित्र जन सेवा और सहयोग समिति, शांति नारायण जन सेवा समिति, सौरव गुप्ता गुरप्रीत सिंह स्टार रक्त दाता मुरली शर्मा, तेजवीर सिंह ,मिथुन समाना , रामकुमार अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर रमेश चौधरी सचिव रेड क्रॉस द्वारा उपस्थित जनों को रक्त के क्षेत्र में योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई, रमेश चौधरी ने कहा कि जब भी रक्त की आवश्यकता होती है, तो सबसे पहले हमें अपने परिवार के अंदर ही एक रक्तदाता को देखें, ओर यह निश्चित है कि अधिकतर परिवारों में एक स्वस्थ रक्तदाता है, बस उस पर गहराई से सोचने की जरूरत है ।
उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि सभी मिलकर 8 मई, 14 जून, 1 अक्टूबर, 1 दिसंबर जैसे विशेष अवसरों पर मेघा रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इस अवसर पर ओमप्रकाश लिपिक, प्रकाश चंद्र तकनीशियन , जसपाल सिंह, देवी रानी, पंकज, धर्मपाल व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।