होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : होशियारपुर की प्रसिद्ध 'हीरा क्लिनिक लैब' द्वारा माहिलपुर के इलाका निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरु कृपा मार्केट के सामने अपनी
'हीरा क्लिनिक लैब' की नई शाखा का शानदार उद्घाटन किया गया।
इस शुभ अवसर पर सबसे पहले सुबह श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए, जिसके उपरांत रागी जत्थे द्वारा गुरबानी का रसभरा कीर्तन करके संगत को निहाल किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर एस. के. हीरा ने बताया कि होशियारपुर की तरह माहिलपुर ब्रांच में भी सभी मशीनें जर्मनी की और पूरी तरह से स्वचालित हैं। उन्होंने कहा कि माहिलपुर और आसपास के इलाकों से बहुत से मरीज टेस्ट करवाने के लिए होशियारपुर आते थे। मरीजों की सुविधा और उनके समय की बचत को मुख्य रखते हुए ही यह नई ब्रांच खोलने का फैसला किया गया है।
डॉक्टर हीरा ने विशेष तौर पर बताया कि:
अब मरीजों को किसी भी तरह के टेस्ट के लिए जालंधर या किसी अन्य बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लैब में सभी जरूरी टेस्ट एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आम प्रयोगशालाओं के मुकाबले यहां टेस्टों के दरों में काफी बड़ी छूट (रियायत) दी गई है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी इसका लाभ उठा सकें। डॉ. डॉक्टर एस. के. हीरा ने विशेष तौर पर बताया कि हीरा क्लिनिक लैब NABL मान्यता प्राप्त है। इसके आगे डॉक्टर हीरा ने बताया कि तमाम टेस्टों के कंट्रोल रोजाना लगाए जाते हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी निगरानी
उन्होंने बताया कि माहिलपुर में हीरा लैब गुरु कृपा मार्केट के सामने होशियारपुर -चंडीगढ़ रोड पर खोली गई है। उन्होंने बताया कि यहां डॉ. एस. के. हीरा एम. डी. पैथोलॉजी, डॉ. सौरव हीरा एम. डी. पैथोलॉजी और डॉ. गरिमा एम. डी. पैथोलॉजी अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके पर संत सतनाम दास गज्जड़ महदूद वाले, डॉ. जे. पी. एस. बेंस, डॉ. जे. एस. सैनी, डॉ. जे. एस. थिंद, डॉ. दिलबाग राय पूर्व एस. एम. ओ. राउ कैन्दोवाल, डॉ. बलजिंदर कुमार एम. एस. सर्जरी माहिलपुर, डॉ. हरदीप, डॉ. बलजिंदर भाम, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. हरनूर सिंह, डॉ. उदित शर्मा, डॉ. मनमोहन सिंह (अवतार अस्पताल), डॉ. मनजोत, डॉ. सुरिंदर, डॉ. कमलजीत, ठाकुर मख्खन सिंह और ठेकेदार भगवान दास सिद्धू आदि हाजिर थे।