पानीपत में आयोजित रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त जुटाया गया
पानीपत: राष्ट्रीय रक्त दिवस के अवसर पर श्री राम हस्पताल मूनक में रक्त शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें अरोमा ब्लैड सेंटर पानीपत के द्वारा डॉ राजेश, डॉ संदीप, प्रवीण शर्मा की देखरेख में इस शिवर का आयोजन किया गया। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि रक्त दान करने से किसी व्यक्ति की जान तो बचती है साथ में ही मनुष्य का भी शरीर स्वस्थ रहता है । रक्त दान करने से खून में कमी नहीं होती बल्कि नया खून तैयार होता है। हमें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए रक्त दान आवश्यक करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि शिवर के दौरान 85 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ जिसमें 10 महिलाओं ने भी इसमें योगदान दिया। इस दौरान डॉ गोपाल राम, डॉ निखिल गेरि, डॉ सुनील मान मौजूद रहे।