सोनीपत में पौधारोपण अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : खंड कार्यालय मूनक में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खंड कार्यालय, शमशान घाट व तालाब के चारों तरफ पौधारोपण किया। जिसमें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उम्मेद सिंह ने बताया कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि वातावरण स्वच्छ रहे । सरकार के द्वारा चलाई गई एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण का हमें संकल्प लेना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ आवश्यक लगाना चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ रहेगी तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।

सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व की सेवा ,सुशासन एवं जनकल्याण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गांव में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 100 पेड़ फलदार व छायादार पौधारोपण किए। पेड़ों का हमारे जीवन में गहरा नाता है पेड़ हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन गैस देते हैं जो हमें सांस लेने में सहायता होती है। आज पर्यावरण को देखते हुए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए अगर आगे हमारे बच्चों का इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार, बाबा धोनी दास,अजय कुमार, नेत्रपाल राणा, जगबीर कुंडू, शक्ति पंच ,भगता राम, जयकिशन दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।