होशियारपुर में आर्म्ड फोर्सेज की तैयारी के लिए बड़ा कदम, जुलाई से शुरू होगा पहला कोचिंग बैच

होशियार )पुरदलजीत अज्नोहा) : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी संस्था बजवाड़ा में ट्रेनिंग प्रोग्राम का पहला बैच जुलाई-2026 के पहले सप्ताह से शुरू हो रहा है। इसमें आर्म्ड फोर्सेज में अफसर के रूप में ग्रेजुएट स्तर की भर्ती के लिए सी.डी.एस., ए.एफ.कैट, आई.एम.ए., ओ.टी.ए. और एस.एस.बी. आदि जैसी प्रवेश परीक्षाएं पास करने के इच्छुक युवाओं को कोचिंग/ट्रेनिंग दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि इस संस्थान में प्रवेश परीक्षाओं के लिए 3 महीने की संगठित अकादमिक शिक्षा और 3 हफ्तों की एस.एस.बी. ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इस ट्रेनिंग में 18 से 25 साल की उम्र के ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों के साथ-साथ जो अभ्यर्थी ग्रेजुएट कर रहे हैं, वे भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इच्छुक योग्य अभ्यर्थी 18 जून तक जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी. बिल्डिंग, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई. कॉम्प्लेक्स, जालंधर रोड, होशियारपुर में आकर इस कोचिंग संबंधी अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के हेल्प-लाइन नंबर 62801-97708 पर संपर्क भी किया जा सकता है।