श्याम भक्तों ने श्रद्धा से पूजन में भाग लिया

कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया): श्री श्याम मंदिर कमेटी कुरुक्षेत्र धाम अमीन रोड के तत्वाधान में बुधवार को श्री श्याम मंदिर के गर्भगृह एवं कार्यालय का लेंटर डाला गया। श्याम भक्तों ने लेंटर से पहले पूजन में भाग लिया। जिसमे पूजन यजमान ललित मोहन, सुभाष गुप्ता, जसविन्द्र मांधरा, देवेंद्र आहूजा, प. सिया राम शास्त्री द्वारा पूजन करवाया गया I

इस अवसर पर प्रधान विनय गुप्ता, उपप्रधान सुदेश मालिक, सचिव प्रदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल सिंगला, (ट्रस्टी) सुरेन्द्र गिरधर, जगदीश चौहान, पवन मित्तल, सुरेश सिंगला, महेंद्र कुमार, देवेंद्र आहूजा, विवेक ढींगरा, अभय जिंदल, अमित जिंदल, सोनू बठला, प्रवीण कुमार, सतीश सैनी इत्यादि श्याम प्रेमी मौजूद रहे। प्रधान विनय गुप्ता ने बताया कि मंदिर का निर्माण बाबा के आशीर्वाद एवं सभी श्याम प्रेमियों के सहयोग शीघ्र अति शीघ्र पूरा होगा।