पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष कार्यकाल पूरे होने पर मूनक के शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया । सभी ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की और भगवान से प्रार्थना की कि मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री सैकड़ो वर्ष रहे। उनके अपने देश के लिए सेवा ,सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का योगदान है। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री होना हमारे देश के लिए गर्व की बात है। भारत माता के नारे लगाए गए ।
इस दौरान मार्केट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण राणा ,अस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश, बल्ला मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, ब्लॉक के वाइस चेयरमैन अजय कुमार,सरपंच गौरव राणा, मुकेश शर्मा,जस्सा पाल, गोपाल राणा, विनोद गोरिया, जगन्नाथ बाजवा, बुधराज पंच, अमीर चंद बाजवा, रणधीर, विनोद गोरिया, रघुवीर कश्यप सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।