बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप, कौशल और मनोरंजन गतिविधियों का संगम

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत बाल भवन द्वारा हर वर्ष की भांति बाल कल्याण परिषद द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के कौशल विकास और मनोरंजन के लिए समर कैंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) का शुभारम्भ 10 जून से होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कैम्प का आयोजन उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार के दिशा निर्देश पर होने जा रहा है। शिविर में पेंटिंग, डांस, संगीत, मार्शल आर्ट, योगा और क्राफ्ट जैसी कई रचनात्मक गतिविधियां शामिल होती हैं। उन्होंने बताया कि समर कैंप में आयु वर्ग: आमतौर पर 5 से 16 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के लिए ये कैंप आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि सीखने की गतिविधियां में कला और शिल्प (आट एण्ड क्राफ्ïट), पेंटिंग, ड्राइंग, और हस्तशिल्प प्रदर्शन कलाएं (परफार्मिंग आर्ट), नृत्य (डांस), संगीत/गायन, और नाटक, शारीरिक विकास: योग, मार्शल आर्ट (विशेषकर लड़कियों के लिए आत्मरक्षा) और खेल-कूद। अन्य कौशल: हस्तलेखन (हैण्डराईटिंग), वैदिक गणित, और नवाचार (साईंस एक्टिविटिज) शामिल हैं।

बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि कैंप पूरा होने के बाद बच्चों को भागीदारी के प्रमाण पत्र भी दिए जाते हैं। उन्होंने बच्चो और उनके अभिभवकों से अपील की है समर कैम्प में बच्चो की ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेजे ताकि बच्चे कैम्प में अभ्यास करके अपनी प्रतिभा को निखार सके।