होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : 7वीं यूनाइटेड मूए थाई ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल यूथ मुए थाई चैपियनशिप का आयोजन मूए थाई ऐसोसिएशन ऑफ उतराखंड की ओर से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोटस स्टेडियम हल्द्वानी मे किया गया। इस चैपियनशिप में देशभर के 26 राज्यों के लगभग 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस चैंपियनशिप में पंजाब की टीम के खिलाड़ियों ने स्पोट्स मुए थाई ऐसोसिएशन ऑफ पंजाब के महा सचिव महिंदर पाल की अगुवाई में भाग लिया। स्पोटस मुए थाई ऐसोसिऐशन पंजाब एवंम युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया भी चैपियनशिप में शामिल हुए। उन्होंने यू एम ए आई इंडिया के महासचिव श्री राम चौधरी से विशेष मुलाकात की ओर उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंहिदर पाल के नेतृत्व में पंजाब राज्य में भी मुए थाई का विस्तार किया जाएगा और युवा खेल भलाई बोर्ड की पूरी टीम उन्हें पूरा सहयोग देंगी। इस चैपियनशिप में पंजाब के खिलाड़ी देविका भट्टी, मुस्कान, राबीआ, बंदना कुमारी, अंशिका जसवाल, गुरवीर कौर, आकाशदीप सिंह, हरप्रीत कौर ने कोच प्रिंस के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया।