नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह अब इंडी (INDIA) गठबंधन का हिस्सा नहीं है और आज होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी।
राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी पहले ही अपनी स्थिति साफ कर चुकी है। ऐसे में बैठक में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
संजय सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बदले राजनीतिक हालात के बीच कांग्रेस द्वारा डीएमके को विश्वास में लिए बिना अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (TVK) को समर्थन देने से गठबंधन सहयोगियों के बीच तनाव पैदा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों की संयुक्त रणनीति पर चर्चा के लिए आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडी गठबंधन की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें 23 दलों के शामिल होने की बात कही जा रही है।