पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : पांडुचेरी में 29 मई तक आयोजित नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में ब्रोंज मेडल लाने वाले अनुज शर्मा को गांव बल्ला में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
मुख्य अतिथि एसएचओ जगदीश कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को खेलों में रुचि अवश्य रखनी चाहिए जिससे बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर देश के लिए पॉजिटिव विचार रखेंगे ।
बास्केटबाल कोच बरखा व राहुल
ने बताया कि अनुज शर्मा ने नेशनल में ब्राउन मेडल प्राप्त करके गांव व हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा भी बच्चों का खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एवं पंचायत व स्कूलों में खेल नर्सरी दी गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र का बच्चा भी देश व विदेश में गांव का नाम रोशन कर सके । अनुज शर्मा पहले भी जिला ,स्टेट एवं नेशनल में मेडल प्राप्त कर चुका है । एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला के प्रबंधक नरेन्द्र आर्य ने भी खिलाड़ी का माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया और बताया कि खिलाड़ी बचपन से ही खेलों में रुचि रखता था और स्कूली खेलों से ही करियर की शुरुआत की थी। खिलाड़ी का सती माता मंदिर से वाया न्यू बस स्टैंड से बाजार होते हुए दादाखेड़ा तक ढोल बजाकर और भारत माता की नारे लगाते हुए धार्मिक स्थल दादा खेड़ा तक ले जाया गया । इस अवसर पर ब्राह्मण सभा प्रधान विनोद शर्मा व सतपाल शर्मा मुख्य अतिथि एवं कोच को सम्मानित किया । सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भी खिलाड़ी का फूलमाला एवं मैडल पहनकर सम्मानित किया।