कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल, दबखेड़ी में सीबीपी (क्षमता निर्माण कार्यक्रम) के अंतर्गत लाइफ स्किल्स एडवांस विषय पर एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को जीवन कौशल आधारित शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन मंजूषा एवं ममता जैन ने अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन कौशलों के महत्व, प्रभावी संचार, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यालय की प्रियंका सिंगला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जीवन कौशल आधारित शिक्षा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाती है।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने शिक्षण कार्य में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को सक्रिय रूप से सहभागिता करने का अवसर मिला। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। विद्यालय प्रशासन ने रिसोर्स पर्सन्स मंजूषा एवं ममता जैन का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।