कोलकाता (Narendra Singh Danu) : केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने शनिवार को कोलकाता दौरे के दौरान मेट्रो रेल में सफर कर आम यात्रियों से बातचीत की और मेट्रो सेवाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।
रेल मंत्री एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीधे Jai Hind Metro Station पहुंचे और वहां से मेट्रो में सवार होकर यात्रियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मेट्रो सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। उनके साथ राज्य सरकार के मंत्री Jagannath Chatterjee और सांसद Jyotirmay Singh Mahato भी मौजूद रहे।
मेट्रो से सफर करते हुए रेल मंत्री Noapara Metro Station पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग और ऑटो रिक्शा से आगे की यात्रा कर राज्य सचिवालय Nabanna में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार कोलकाता मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच वर्षों में लगभग 60 नई पीढ़ी की मेट्रो ट्रेनों को शामिल करने की योजना है, जिससे यात्रियों को बेहतर और तेज परिवहन सुविधा मिलेगी।
रेल मंत्री ने यह भी कहा कि Chingrighata क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मेट्रो विस्तार से कोलकाता के ट्रैफिक दबाव को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।