होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता प्रणव कृपाल ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीत इलाके के गांव बारापुर में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रणव कृपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, NEET पेपर लीक के जरिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। SIR के जरिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस गांव-गांव जाकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि दीवार पर साफ लिखा है कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लोग जल्द से जल्द झाड़ू की बदलाव वाली सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। इस मौके पर प्रकाश सिंह लंबरदार और अन्य गांववासी भी मौजूद थे।