सिरसा में नशा नेटवर्क का भंडाफोड़, छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सिरसा: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बाप-बेटा और एक महिला भी शामिल हैं।

सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला पॉलीटेक्निक संस्थान क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार, राजेंद्र और सुरेश रानी के रूप में हुई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव शेखुपुरिया के पास बाप-बेटे सतपाल और ओमप्रकाश को 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर मोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।