पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा का 5 जून 2026 को पानीपत शिक्षा मंत्री के आवास कार्यक्रम के घेराव को शिक्षा मंत्री जी से यूनियन के प्रतिनिधि मंडल के साथ बातचीत के लिए 9 जून को चंडीगढ़ समय तय होने के चलते स्थगित कर दिया गया है।
*सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त व मिड डे मील वर्कर्स यूनियन जिला प्रधान निर्मला अहलावत ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री महोदय जी के कार्यालय से गत दिनांक 3 जून 2026 को मिली सूचना के अनुसार शिक्षा मंत्री जी के पानीपत आवास के घेराव को स्थगित कर दिया है। आशा है कि यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल के साथ मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की सभी मांगों पर सकारात्मक दृष्टि से हरियाणा सरकार बातचीत करके समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 जून को होने वाली वार्ता पर ही निर्भर करेगा कि आंदोलन जारी रखना है कि नहीं। हमें पूरी उम्मीद है कि शिक्षा मंत्री जी मांग पत्र की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के शिक्षा विभाग के अंदर सरकारी स्कूलों में कार्य करने वाली मिड डे मील वर्कर्स जो सभी गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं और विधवा महिलाएं भी हैं।
महंगाई के इस दौर में उनको अपने परिवार पालन पोषण के लिए भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मात्र ₹7000 में गुजारा कर पाना संभव नहीं है। बच्चों के पोषण की पूर्ति के लिए खाना पकाने वाली मिड डे मील वर्कर्स खुद कुपोषण का शिकार हैं क्योंकि भरपेट भोजन नहीं मिल पाता खून की कमी होती है। लगभग 99% मिड डे मील वर्कर्स में हरियाणा के अंदर महिलाएं कार्य रहते हैं।