105 वर्षीय पूर्व विधायक सहीराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सिरसा: Punjab के वरिष्ठ नेता और संयुक्त पंजाब में विधायक रहे सहीराम का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे सहीराम ने अंतिम सांस ली। वे अपने समय में सक्रिय जनप्रतिनिधि रहे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया।

राज्य सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया है। अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व विधायक सहीराम बिश्रोई के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका सामाजिक व राजनीतिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित था। उनके निधन से समाज और प्रदेश ने एक अनुभवी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अबोहर से पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उनके निधन को एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है, और विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।