दुकान से महंगे सूट चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम: Gurugram में पुलिस ने एक दुकान से डिजाइनर सूट चोरी करने के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं ने एक कपड़ों की दुकान से महंगे डिजाइनर सूट चोरी किए थे। घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-50 में एक महिला द्वारा शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया कि उसकी कपड़ों की दुकान गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल सेक्टर-50 गुरुग्राम में है। आठ मई 2026 को रात करीब पौने आठ बजे चार महिलाएं उसकी दुकान पर कपड़े देखने के बहाने आईं थी। इस दौरान वे दुकान से डिजाइनर सूट व आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करके ले गईं। इस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-50 में केस दर्ज करके जांच शुरू की गई।

अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने इस मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं की पहचान लक्ष्मी (उम्र-48 वर्ष) रेखा (उम्र-38 वर्ष) व वंदना (उम्र-35 वर्ष)तीनों निवासी कस्तूरबा नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिलाएं संगठित रूप से दुकानों/मॉल में कपड़े देखने के बहाने प्रवेश करती हैं। मौका पाकर महंगे कपड़े चोरी करके फरार हो जाती हैं। चोरी किए हुए कपड़े चोर बाजार में सस्ते दामों पर बेच देती हैं। आरोपी महिलाओं के अपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी लक्ष्मी उ के खिलाफ चोरी करने का एक केस दिल्ली में व एक केस गुरुग्राम में पहले से दर्ज है।

मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़ी हुई तो नहीं हैं।