लुधियाना: भारत नगर चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर लगा ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। यह ट्रांसफार्मर आए दिन नीचे गिर जाता है। जिस कारण कई बार लोगों का जानी नुकसान होने से बचाव हुआ है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पावरकॉम विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके चलते शुक्रवार को फिर से यह ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया।
हालांकि नीचे कोई व्यक्ति न खड़ा होने के कारण बचाव हो गया। लेकिन बता दें कि इससे पहले भी कई बार यह ट्रांसफार्मर गिर चुका है। हर बार पावरकॉम विभाग द्वारा इसे टोपेरेरी तौर पर फीट कर दिया जाता है। जबकि इसका कोई पक्का हल नहीं निकाला जाता। इलाका निवासियों ने बताया कि पहले भी 3-4 बार यह ट्रांसफार्मर गिर चुका है। मगर शायद कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही प्रशासन जागेगा।
ट्रांसफार्मर की इस समस्या संबंधी पिकबेरी की और से पावरकॉम विभाग को एक पत्र भेजकर शिकायत की गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यह ट्रांसफार्मर सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। जिसे दरुस्त करना जरुरी है।