लुधियाना: प्रीत पैलेस के पास एक रॉन्ग साइड़ जा रही डस्टर कार के कारण भयानक हादसा हो गया। रॉन्ग साइड जाने के कारण सामने से आ रही फॉरच्यूनर कार असंतुलित हो गई और वे डस्टर को टक्कर मारते हुए वहां खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई है।
हादसे में कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। करीब 3:15 बजे हुआ सड़क हादसा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। गनीमत यह रही कि इस भयंकर हादसे में एक राहगीर की जान बाल-बाल बच गई, वरना कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। सीसीटीवी कैमरे से साफ दिखाई दे रहा है कि डस्टर कार रॉन्ग साइड जा रही होती है, जबकि इसी वजह से सामने आ रही दूसरी कार का चालक बचाव करने का प्रयास करता है।
लेकिन फिर भी डस्टर कार से टक्कर हो जाती है। मामले की सूचना मिलने पर चौकी आत्म नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाके के लोगों के अनुसार इस सड़क पर कई लोग रॉन्ग साइड चलते हैं। जिस कारण यह हादसे होते हैं।