NABL एक्रीडिटेड लैब शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत

कुरुक्षेत्र: मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अब एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की शुरुआत हो गई है। लैब का शुभारंभ आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल और अस्पताल के निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रिंसीपल, वरिष्ठ चिकित्सक, विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

इस मौके पर आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एच. एस. गिल ने कहा आदेश ग्रुप हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों को प्राथमिकता देता आया है। एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की शुरुआत आदेश के लिए गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों का विश्वास और मजबूत होगा। अस्पताल के निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा आदेश अस्पताल पहले से ही बेहतरीन लैब सुविधाएं प्रदान कर रहा था लेकिन अब एनएबीएल एक्रीडिटेशन मिलने के बाद हमारी यहां की सेवायें और अधिक प्रमाणिक एवं उन्नत हो गई हैं। हमारा लक्ष्य मरीजों को बेहतर, तेज और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान लैब सेवाओं की प्रभारी डा. प्रियंका टांगरी ने एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की सुविधाओं, गुणवत्ता मानकों और मरीजों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएबीएल मान्यता मिलने से जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ ने पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की गुणवत्ता आधारित चिकित्सा सेवाओं के प्रति मजबूत कदम है। इस अवसर पर प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा, डा. अरमान खोसा गिल, डा. गुरसतिन्द्र सिंह, डा. नरेश ज्योति सहित कईं चिकित्सक व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। एनएबीएल लैब की शुरूआत करते डा. एच.एस. गिल व डा. गुणतास सिंह गिल।