पीएम की अपील पर सार्वजनिक परिवहन अपनाते दिखे सांसद

हल्द्वानी: नरेंद्र मोदी की ‘इंधन बचाओ’ अपील को समर्थन देते हुए सांसद अजय भट्ट ने रोडवेज बस से दिल्ली की यात्रा की। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग समय की आवश्यकता है।

सांसद भट्ट ने यात्रा के दौरान आम यात्रियों से भी बातचीत की और लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ईंधन की खपत कम होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों के बजाय जरूरत पड़ने पर बस, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से देश ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है।