ई-बस से सफर होगा आसान, धर्मशाला डिपो को नई सुविधा

धर्मशाला: परिवहन डिपो को नई इलेक्ट्रिक बस मिली है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर तक चलेगी।

यह बस पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और ईंधन की लागत भी घटेगी।

बस में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगी।

डीएम एचआरटीसी डिवीजन धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने वाली हैं। अत्याधुनिक तकनीक की यह बसें यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाती हैं। एचआरटीसी की ओर से पहले भी इन बसों का ट्रायल किया गया था और कुछ मोडिफिकेशन हेतू कंपनी को कहा गया था। अब नई मोडिफाइड बस आई है, जिसका तीन रूटों, धर्मशाला से खनियारा, धर्मशाला से नगरोटा सूरियां और धर्मशाला से घेरा के बीच ट्रायल किया गया है।

डीएम ने बताया कि ट्रायल के दौरान किलोमीटर के हिसाब से कितनी बेटरी यूज हुई, इसका पूरा डाटा तैयार करके रिपोर्ट मुख्य कार्यालय को भेजी जाएगी। एक माह के भीतर निगम की पुरानी 24 बसों को डिस्पाजआफ किया जाएगा।

परिवहन विभाग का कहना है कि आने वाले समय में और भी इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा, ताकि प्रदेश में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।