कलायत (रवि जैस्ट) : थाना कलायत तथा एंटी नारकोटिक सैल पुलिस द्वारा गांव बालू में शहीद की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव बालू निवासी मिठून को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में थाना कलायत से जांच अधिकारी पीएसआई पंकज ने बताया कि ग्राम पंचायत बालू के सरपंच दिनेश कुमार की शिकायत अनुसार रात 16/17 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान रोड बस स्टैंड के पास स्थित शहीद कर्मचंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था, जिससे गांववासियों व सैनिक संगठनों की भावनाओं को ठेस पहुंची। शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को घटनास्थल की निशानदेही के लिए गांव बालू ले जाया गया तथा घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।