21 से 23 मई तक दिल्ली के लिए ट्रांसपोर्ट सेवा प्रभावित

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मीटिंग सेक्टर 25 , ट्रांसपोर्ट नगर पानीपत में आयोजित हुई । मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान धर्मवीर मलिक ने की।

सेक्टर 25 , ट्रांसपोर्ट नगर में होने वाली मीटिंग में पानीपत के सभी ट्रांसपोर्टर ने भाग लिया , और सर्व समिति से निर्णय लिया गया। कि दिनांक 21, 22 और 23 मई 2026 को पूर्ण रूप से दिल्ली में गाड़ियां न भेजने का निर्णय लिया गया ।

जिसकी मुख्य वजह दिल्ली में ग्रीन टेक्स की बढ़ोतरी है । दिल्ली में बीएस - 4 गाड़ियों की एंट्री दिल्ली सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में फैसला लिया गया है ।

इसके अलावा डीजल रेट में लगातार बढ़ोतरी होना , ई चालान का होना , सरकार द्वारा एआईएस - 140 डिवाइस को व्हीकल में लगवाना अनिवार्य करना है ।

जिसका सभी ट्रांसपोर्ट ने एकजुट होकर विरोध किया है। और हड़ताल को पूर्ण रूप से समर्थन दिया है । जिसके चलते गाड़ियां सभी गाड़ियों को 3 दिन तक दिल्ली ने भेजने का निर्णय लिया है

इस मीटिंग में अमरीक सिंह, सतबीर शेरा , संजय, धर्मवीर , विकास गर्ग, राज जागलान , दिवाकर , मुकेश , शेर सिंह प्रधान ड्राइवर युनियन , मन्नू मलिक, कन्नू मलिक, रविन्द्र कादियान ने भाग लिया।